राजनांदगांव: नगर निगम कार्यालय में आयुक्त ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
राजनांदगांव नगर निगम कार्यालय में आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व वसूली की वार्डवार जानकारी ली एवं शासन द्वारा निर्धारित माहवार वसूली के अनुरूप सत प्रतिशत वसूली करने कड़े निर्देश दिए।इस दौरान विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे,जहां राजस्व वसूली के संबंध में आयुक्त द्वारा दिशा निर्देश दिए गए।