कायमगंज: गांव नगला सेठ के दिव्यांग युवक ने शराब के नशे में खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना शमशाबाद के गांव नगला सेठ निवासी 37 वर्षीय दिव्यांग रणवीर पुत्र हरिश्चंद्र ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। घर वालों ने आनन फानन में सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लोहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉ ने रणवीर को भर्ती कर लिया है।