Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

देवरिया में सर्प रक्षक चंद्रशेखर पाल का सराहनीय प्रयास, सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ रहे #देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रणछोड़ कुटी चौराहे के रहने वाले सर्प रक्षक चंद्रशेखर पाल लंबे समय से सांपों को रेस्क्यू करने का कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सांपों और इंसानों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में जब भी किसी घर, दुकान या गांव में सांप निकलने की सूचना मिलती है, तो चंद्रशेखर पाल मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू करते हैं और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ देते हैं। चंद्रशेखर पाल का कहना है कि सांपों को मारने के बजाय उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ना ही बेहतर है। वह विभिन्न प्रजातियों के सांपों को पकड़ने का कार्य करते हैं और ग्रामीणों की सूचना पर दूर-दराज के क्षेत्रों में भी पहुंचते हैं। उनके इस प्रयास से जहां ग्रामीणों को जहरीले सांपों से होने वाले खतरे से राहत मिलती है, वहीं सांपों की जान भी बचाई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, घरों और गांवों में सांप निकलने पर लोग डर जाते हैं और कई बार उन्हें मारने का प्रयास करते हैं। ऐसे में सर्प रक्षक चंद्रशेखर पाल को सूचना देने पर वह मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करते हैं और बाद में उसे जंगल या उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ देते हैं। उनके इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। सर्प रक्षक चंद्रशेखर पाल ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के घर, परिसर या गांव में सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे मारने का प्रयास न करें। तत्काल प्रशिक्षित सर्प रक्षक को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर इंसानों और सांप दोनों की जान बचाई जा सके।

Deoria, Deoria | Jul 26, 2026

MORE NEWS

शराब की दुकान हटाने को महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, लाठी-डंडों से किया हंगामा; प्रशासन ने फिलहाल बंद कराई दुकान

#बलिया। जिले के बांसडीह क्षेत्र की घोघा चट्टी स्थित नवस्थापित देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। हाथों में लाठी-डंडे और झाड़ू लेकर पहुंचीं महिलाओं ने दुकान के दरवाजों और खिड़कियों पर डंडे बरसाए तथा जमकर नारेबाजी की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से गांव का माहौल खराब होगा और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ेगा। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर गांव के पास शराब की दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी। 

सूचना मिलने पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली वार्ता के बाद भी महिलाएं दुकान हटाने की मांग पर अड़ी रहीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने अंतिम निर्णय होने तक शराब की दुकान को अस्थायी रूप से बंद कराने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

शराब की दुकान हटाने को महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, लाठी-डंडों से किया हंगामा; प्रशासन ने फिलहाल बंद कराई दुकान #बलिया। जिले के बांसडीह क्षेत्र की घोघा चट्टी स्थित नवस्थापित देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। हाथों में लाठी-डंडे और झाड़ू लेकर पहुंचीं महिलाओं ने दुकान के दरवाजों और खिड़कियों पर डंडे बरसाए तथा जमकर नारेबाजी की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से गांव का माहौल खराब होगा और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ेगा। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर गांव के पास शराब की दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी। सूचना मिलने पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली वार्ता के बाद भी महिलाएं दुकान हटाने की मांग पर अड़ी रहीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने अंतिम निर्णय होने तक शराब की दुकान को अस्थायी रूप से बंद कराने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Deoria, Deoria | Jul 26, 2026

जंतर मंतर जा रहे छात्रों की पिटाई करने वाले हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित ने सीएम योगी से मांग करते हुए कहा – कोई भी मुस्लिम पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा में ड्यूटी नहीं करेगा। जब हज में कोई हिन्दू नहीं होता तो हमारी कांवड़ यात्रा में भी कोई मुस्लिम पुलिसकर्मी नहीं आना चाहिए।

जंतर मंतर जा रहे छात्रों की पिटाई करने वाले हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित ने सीएम योगी से मांग करते हुए कहा – कोई भी मुस्लिम पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा में ड्यूटी नहीं करेगा। जब हज में कोई हिन्दू नहीं होता तो हमारी कांवड़ यात्रा में भी कोई मुस्लिम पुलिसकर्मी नहीं आना चाहिए।

Deoria, Deoria | Jul 26, 2026

शराब की दुकान हटाने को महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, लाठी-डंडों से किया हंगामा

शराब की दुकान हटाने को महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, लाठी-डंडों से किया हंगामा

Deoria, Deoria | Jul 26, 2026

देवरिया में सर्प रक्षक चंद्रशेखर पाल का सराहनीय प्रयास, सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ रहे #देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रणछोड़ कुटी चौराहे के रहने वाले सर्प रक्षक चंद्रशेखर पाल लंबे समय से सांपों को रेस्क्यू करने का कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सांपों और इंसानों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ग्रामीण क्षेत्रों में जब भी किसी घर, दुकान या गांव में सांप निकलने की सूचना मिलती है, तो चंद्रशेखर पाल मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू करते हैं और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ देते हैं। चंद्रशेखर पाल का कहना है कि सांपों को मारने के बजाय उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ना ही बेहतर है। वह विभिन्न प्रजातियों के सांपों को पकड़ने का कार्य करते हैं और ग्रामीणों की सूचना पर दूर-दराज के क्षेत्रों में भी पहुंचते हैं। उनके इस प्रयास से जहां ग्रामीणों को जहरीले सांपों से होने वाले खतरे से राहत मिलती है, वहीं सांपों की जान भी बचाई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, घरों और गांवों में सांप निकलने पर लोग डर जाते हैं और कई बार उन्हें मारने का प्रयास करते हैं। ऐसे में सर्प रक्षक चंद्रशेखर पाल को सूचना देने पर वह मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करते हैं और बाद में उसे जंगल या उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ देते हैं। उनके इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। सर्प रक्षक चंद्रशेखर पाल ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के घर, परिसर या गांव में सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे मारने का प्रयास न करें। तत्काल प्रशिक्षित सर्प रक्षक को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर इंसानों और सांप दोनों की जान बचाई जा सके। - Deoria News