जांजगीर: निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद, दुर्घटनाओं पर रोक के लिए लिया गया बड़ा फैसला
जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के प्रयासों के बाद परियोजना प्रबंधन ने उरगा–बलौदा–पंतोरा–बिलासपुर मार्ग को बंद कर दिया है।