घोड़ाडोंगरी: पाढर पुलिस ने गौवंश तस्करी के आरोप में 2 बाल अपचारी बालकों सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 मवेशी जब्त
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाढर पुलिस ने गौवंश की तस्करी करते 2 बाल अपचारी बालक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 5 मवेशी भी जब्त किये है। पाढर चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे ने मंगलवार दोपहर करीब 1बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि डोलीढाना के जंगल में गौवंश की तस्करी करते आरोपी लालजी उइके एवं 2 बाल अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया।