भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने होली पर्व के अवसर पर 3 और 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों दिन शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में अवकाश रहेगा। राज्य शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों और विद्यार्थियों को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।