तानसेन: आंधी-तूफान में शहर की बत्ती गुल, पर ऊर्जा मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में ही रहे
Tansen, Gwalior | May 29, 2026 गुरुवार रात चली आंधी और तूफान के कारण शहर की बिजली व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गई।कई जगह बिजली के तार टूटकर गिर गए कही खंबे भी उखड़ गए।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने आधी रात सहयोगियों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण किया और वहां चल रहे संधारण कार्य को देखा।उन्होंने इस मौके पर अपने बिजली विभाग के कर्मचारियों की तारीफ भी की।