धौलपुर: एडीएम ने खेरली क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों और जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण
अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीणा ने खेरली क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खेरली का अवलोकन किया। चिकित्सा अधिकारी ने सोमवार शाम 7बजे बताया कि केन्द्र पर प्रतिदिन 55 से 60 मरीजों की ओपीडी रहती है तथा 385 प्रकार की दवा