मोहनपुर: जयपुर मोड़ के पास लूटपाट में गोली लगने से युवक की मौत, पिता ने हत्या का आरोप लगाया
मोहनपुर के जयपुर मोड़ के समीप गुरुवार के रात्रि लगभग 11:30 बजे लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों के बीच की गोली चल गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है कि शीतल पर कंपनी की फ्रिज लदे माल वाहन गाड़ी को रोककर लूटने सभी गए थे इसी दौरान एक युवक के द्वारा चलाए गए गोली उसके साथी को लग गई वहीं मृतक के पिता ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया हैं।