दमोह: रेलवे स्टेशन के पास युवक ने खुद को चाकू से मारा, लोगों में हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 22, 2026 दमोह रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार-बुधवार रात करीब 1 बजे एक बाहरी युवक ने खुद पर चाकू से कई वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। गले, कलाई, पेट समेत कई हिस्सों पर चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर टीआई मनीष कुमार सहित पुलिस पहुंची और युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार हालत गंभीर है, जांच जारी है।