टनकुप्पा: टनकुप्पा पंचायत के सिहोराटांड़ महादलित टोला में लगभग ढाई दशक बाद भी सामुदायिक विकास भवन का निर्माण कार्य अधूरा
Tan Kuppa, Gaya | Jul 28, 2024 टनकुप्पा पंचायत की सिहोराटांड़ महादलित टोला में पिछले 25 बर्षो से सामुदायिक विकास भवन निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग क्षेत्रीय मंत्री, सांसद, विधायक सहित बीडीओ से किया है।निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय महादलित परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।