चंदौसी: आगरा-मुरादाबाद हाईवे रोड चंदौसी नया बाईपास पर हुआ सड़क हादसा, ट्रक चालक की हुई मौत
थाना बनियाठेर क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे के चंदौसी नए बाईपास पर मंगलवार रात करीब 11:45 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार के लक्सर से टायर लेकर आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक शाहीद अहमद पुत्र मजीद अहमद, निवासी सरवत, थाना पुलिस लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र 63 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।