नवाबगंज: बरबसौली के पास पुलिस ने 02 चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बिछिया, पायल, नाक की नथ व नाक की कील बरामद
थाना जैदपुर पुलिस ने मंगलवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले से संबंधित अभियुक्तण आनन्द प्रकाश उर्फ लवकुश पुत्र रामविलास, चाँदबाबू उर्फ मदन पुत्र वसीम निवासीगण ग्राम दौलतपुर बरबसौली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के आभूषण सफेद धातु की 12 बिछिया, 02 पायल तथा पीली धातु की 01 नाक की नथ बरामद किया।