उज्जैन: 'शिव मंदिर में राम का नाम लेने से प्रसन्न होते हैं भोलेबाबा', मालनवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु 🔱🕉️
उज्जैन के मालनवासा स्थित जागृति मैरिज गार्डन में पितृ पक्ष के अवसर पर 'दुर्गा सशक्त भाव वेलफेयर सोसाइटी' द्वारा पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से आयोजित इस कथा में ज्योतिषाचार्य पंडित अजय शंकर तिवारी श्रद्धालुओं को रसपान करा रहे हैं। सती चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि शिव और राम की एक-दूसरे के प्रति अगाध श्रद्धा है, इसलिए शिव मंदिर में 'राम' का नाम जपने से भोलेबाबा अत्यंत प्रसन्न होते हैं। 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में शिव-पार्वती विवाह, गणेश जन्मोत्सव और 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विशेष वर्णन किया जाएगा, जिसमें शहर के कई गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
#UjjainNews #ShivMahapuran #CMDrMohanYadav #UjjainReligion #MPNews MahakalNagari SpiritualUjjain1