कुटुंबा: सिंघपुर गांव में चार घरों में हुई भीषण चोरी, 10 लाख के जेवरात व 1.19 लाख नकद पार, पुलिस छानबीन में जुटी
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दीवार फांदकर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और सीढ़ियों से नीचे उतरकर आराम से कमरों की तलाशी लेते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत क