सरीला: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उमरिया गांव स्थित सर्विस रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पुत्र की मौत, मां घायल
हमीरपुर जनपद में जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर स्थित उमरिया गांव के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर की टक्कर से मां बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।