श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में ऑनलाइन सट्टा चलाते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 2.5 करोड़ का हिसाब बरामद
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jun 13, 2026
सादुलशहर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने ऑनलाइन सट्टा चलाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली कि कमरे में बैठकर आरोपी सट्टा लगा रहे हैं, जिस पर दबिश देकर राजेंद्र (48), साहिल (27) और विरेंद्र (48) को पकड़ा गया। तीनों सादुलशहर के रहने वाले हैं।