मेरठ: नौचंदी मेले में पत्नी संग पहुंचे सांसद अरुण गोविल, बंदूक से लगाया निशाना, लोगों ने किया स्वागत
Meerut, Meerut | May 31, 2026 मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल शनिवार रात अपनी पत्नी श्रीलेखा गोविल के साथ ऐतिहासिक नौचंदी मेले में पहुंचे। सांसद दंपति ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।