कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की मौत, घटनाक्रम को लेकर मृतक के परिजनों ने किया हंगामा
Korba, Korba | Mar 31, 2026 कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक सुरेन्द्र राठौड़ की मौत को लेकर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सक्ति जिले के केसला निवासी युवक को नशे की लत थी। उसकी हरकतों के कारण परिजन परेशान थे। उन्होंने उपचार के लिए कोरबा के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। इस बीच उसकी अचानक मौत हो गई, जिस पर माहौल खराब हो गया ।