कासगंज: सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल तीन आरोपियों को आमजन के सहयोग से किया गिरफ्तार, नगदी बरामद
सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी अड्डा से एक दुकान में चोरी करते समय 3 आरोपियों को पुलिस ने जनता के सहयोग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम नितिन पुत्र यादराम, शिवम पुत्र सुनील शर्मा और शिवा पुत्र धर्मेंद्र कुमार है। गिरफ्त में आए आरोपियों के कब्जे से ₹11338 रुपए की नगदी बरामद हुई ह। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।