शिकोहाबाद: भाजपा कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान के साथ योजनाओं का प्रचार, लाभार्थियों का किया गया सम्मान
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार रानी अवंती बाई नगर मंडल के ग्राम बझेरा बुजुर्ग में जिला उपाध्यक्ष पूरन सिंह लोधी के नेतृत्व में गुरूवार दोपहर तीन बजे करीब एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महादेव मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर की गई।