बौंसी: अतिक्रमण से बाधित जल निकासी पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण
Bausi, Banka | Apr 8, 2026 बौंसी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 एवं 18 में जल निकासी की गंभीर समस्या को प्रशासन ने प्रमुखता से लेते हुए बुधवार को उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजकुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा एवं बीडीओ हर्ष पाराशर ने स्थल का जायजा लेकर अतिक्रमण की स्थिति को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।