हरदा: कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले शुरू होगा 100 दिवसीय ‘फ्री लाइव योग सत्र’ अभियान
Harda, Harda | Apr 21, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व देशभर में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘100 डेज फ्री लाइव योग सत्र’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह पहल आयुष मंत्रालय के अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा संचालित की जा रही है।