दरभंगा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक हुई
दरभंगा के समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार के अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में बिजली के लटके हुए तार को दुरुस्त कराने,खुले हुए नाला को ढकने हेतु सहित कई बिंदुओं पर चर्चाएं हुई। यह जानकारी शनिवार की शाम 8 बजे दी गई।