मंझनपुर: मंझनपुर के कोर्रो निवासी अभय श्रीवास्तव ने बीपीएससी परीक्षा में लहराया परचम, सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर
मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-14 (कोर्रो) निवासी अभय श्रीवास्तव ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभय के चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल छा गया। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।