जमुई: पूरब टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में 5 लोग घायल, सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | May 15, 2026 शहर के थाना चौक स्थित पूरब टोला में गुरुवार की देर शाम करीब 7:00 बजे भूमि विवाद के पुराने रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष एक युवक यानि कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिजन द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।