बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय सख्त, समय-सीमा बैठक में मूलभूत सुविधाओं की शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश
उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कलेक्टर ने नाव घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पटाखा भंडारण स्थलों के निरीक्षण करे