जसवंतनगर: ग्राम जगसौरा में चोरों ने दो घरों से गैस सिलेंडर, मोबाइल व ₹2900 की चोरी की, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
जसवंतनगर कोतवाली पहुंचे ग्राम जगसोरा निवासी पीड़ित राधेश्याम ने बताया है कि उनके व पड़ोसी राम प्रसाद के घर से गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन व 2900 रुपये नगद चोरी हो गए। पीड़ितों ने जसवंत नगर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस जांच में जुटी है। एक सिलेंडर सूने घर से बरामद किया गया है।