बाराबंकी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति फेज-05’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाया गया। जिले के सभी थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को उनके क्षेत्र में जागरूक किया।