हुलासगंज: जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद जिले के हुलासगंज सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में हुलासगंज, भेलावार, नगर और कल्पा थाना क्षेत्र से शराब सेवन के आरोप में 9 लोग शामिल हैं। वहीं काको थाना क्षेत्र से शराब निर्माण एवं बिक्री मामले में महिला की गिरफ्तारी हुई।