अरवल: एसपी के निर्देश पर जिलेभर में बैंकों की सघन जांच
Arwal, Arwal | May 21, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन बैंक जांच अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत विभिन्न बैंकों एवं एटीएम केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए पूछताछ भी की। साथ ही बैंक कर्मियों एवं ग्राहको को सतर्क रहने की अपील की