गावां थाना पुलिस नव वर्ष के प्रथम दिन पूरे दिन अलर्ट मोड में दिखी। गुरुवार की सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में गावां पुलिस के पदाधिकारी और जवान पेट्रोलिंग करते दिखें। इस संबंध में गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने बताया कि नव वर्ष के प्रथम दिन पूरे क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा है।