बड़ौत: असारा गांव में बिजली कनेक्शन काटे जाने से बीमार मां को गर्मी से परेशान देख मजदूर ने की आत्महत्या
Baraut, Bagpat | Jun 6, 2026 रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव में बिजली कनेक्शन काटे जाने से आहत एक मजदूर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि करीब ₹30000 का बिजली बिल बकाया होने के कारण विभाग ने उसका मीटर हटाकर कनेक्शन काट दिया था। परिजनों के अनुसार युवक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और वह बीमार मां को भीषण गर्मी में परेशान होते देख मानसिक तनाव में था। बागपत पुलिस ने