Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

LIVE: Independence Day से पहले J&K के Rajouri में LoC के पास पहली बार निकली Tiranga Rally Download the app → goliveindia.in/download #goliveindia

Panipat, Panipat | Aug 14, 2026

MORE NEWS

नौकरी छोड़ते ही मालिक की कमाई पर डाली नजर…
चार दोस्तों ने फिल्मी अंदाज में रची लूट

शराब के ठेके पर कभी ₹8 हजार महीने की नौकरी करने वाला कर्मचारी कथित तौर पर अपने ही पूर्व मालिक की रोजाना की कमाई पर नजर लगाए बैठा था। उसे मालूम था कि ठेकेदार किस समय बिक्री के रुपये लेकर घर जाता है। पुलिस का दावा है कि इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साले और दो दोस्तों के साथ मिलकर ₹1.53 लाख की लूट की पूरी पटकथा लिख डाली।

मामला 15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात का है। NIT-2 निवासी शराब ठेकेदार चरण सिंह कन्हैया डबुआ चौक स्थित ठेके से करीब ₹1.53 लाख लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह NIT-2 के ई-ब्लॉक के पास पहुंचे, रास्ते में खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कट्टा दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए।

शिकायत के बाद थाना कोतवाली में मामला दर्ज हुआ और जांच अपराध शाखा सेक्टर-48 को सौंपी गई। पुलिस ने 13 अगस्त को चार आरोपियों—प्रिंस उर्फ राजा, रवि उर्फ रोहित उर्फ मोटा, अमित पाल और अंकित उर्फ लप्पा—को पकड़ा।

ACP क्राइम अमन यादव के मुताबिक, इस कथित साजिश का सूत्रधार प्रिंस उर्फ राजा है, जो पहले शिकायतकर्ता के ठेके पर काम करता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वेतन के कुछ रुपये नहीं मिलने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। लेकिन जाते-जाते उसे मालिक की रोजाना की पूरी दिनचर्या और नकदी ले जाने का समय मालूम था।

पुलिस का दावा है कि प्रिंस ने अपने साले अंकित के साथ मिलकर योजना बनाई और रवि व अमित को भी इसमें शामिल कर लिया। वारदात से पहले ठेकेदार की रैकी की गई। इतना ही नहीं, घटना में इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली के सोनिया विहार से एक मोटरसाइकिल भी कथित तौर पर चोरी की गई।

आरोपी पहले भी लूट का प्रयास कर चुके थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद 15-16 जुलाई की रात मौका मिलते ही कट्टा दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रवि के खिलाफ पहले से NDPS एक्ट, एक्साइज एक्ट और मारपीट से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं, जबकि प्रिंस के खिलाफ मारपीट का एक मामला दर्ज है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस लूटी गई रकम, हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक को लेकर पूछताछ कर रही है।

नौकरी छोड़ते ही मालिक की कमाई पर डाली नजर… चार दोस्तों ने फिल्मी अंदाज में रची लूट शराब के ठेके पर कभी ₹8 हजार महीने की नौकरी करने वाला कर्मचारी कथित तौर पर अपने ही पूर्व मालिक की रोजाना की कमाई पर नजर लगाए बैठा था। उसे मालूम था कि ठेकेदार किस समय बिक्री के रुपये लेकर घर जाता है। पुलिस का दावा है कि इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साले और दो दोस्तों के साथ मिलकर ₹1.53 लाख की लूट की पूरी पटकथा लिख डाली। मामला 15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात का है। NIT-2 निवासी शराब ठेकेदार चरण सिंह कन्हैया डबुआ चौक स्थित ठेके से करीब ₹1.53 लाख लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह NIT-2 के ई-ब्लॉक के पास पहुंचे, रास्ते में खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कट्टा दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए। शिकायत के बाद थाना कोतवाली में मामला दर्ज हुआ और जांच अपराध शाखा सेक्टर-48 को सौंपी गई। पुलिस ने 13 अगस्त को चार आरोपियों—प्रिंस उर्फ राजा, रवि उर्फ रोहित उर्फ मोटा, अमित पाल और अंकित उर्फ लप्पा—को पकड़ा। ACP क्राइम अमन यादव के मुताबिक, इस कथित साजिश का सूत्रधार प्रिंस उर्फ राजा है, जो पहले शिकायतकर्ता के ठेके पर काम करता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वेतन के कुछ रुपये नहीं मिलने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। लेकिन जाते-जाते उसे मालिक की रोजाना की पूरी दिनचर्या और नकदी ले जाने का समय मालूम था। पुलिस का दावा है कि प्रिंस ने अपने साले अंकित के साथ मिलकर योजना बनाई और रवि व अमित को भी इसमें शामिल कर लिया। वारदात से पहले ठेकेदार की रैकी की गई। इतना ही नहीं, घटना में इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली के सोनिया विहार से एक मोटरसाइकिल भी कथित तौर पर चोरी की गई। आरोपी पहले भी लूट का प्रयास कर चुके थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद 15-16 जुलाई की रात मौका मिलते ही कट्टा दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रवि के खिलाफ पहले से NDPS एक्ट, एक्साइज एक्ट और मारपीट से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं, जबकि प्रिंस के खिलाफ मारपीट का एक मामला दर्ज है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस लूटी गई रकम, हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक को लेकर पूछताछ कर रही है।

Panipat, Panipat | Aug 14, 2026

Independence Day का असली मज़ा इस बार स्काई जम्पर के साथ...
790 रुपये में Trampoline और Lazer Track के साथ में DJ Night भी
#IndependenceDay 
#IndependenceDay2026 
#15August 
#AzadiKaJashn 
#SkyJumper 
#SkyjumperFaridabad
 #TrampolinePark 
#LaserTag 
#faridabad
#Voiceoffreedom
#voiceoffaridabad

Independence Day का असली मज़ा इस बार स्काई जम्पर के साथ... 790 रुपये में Trampoline और Lazer Track के साथ में DJ Night भी #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #15August #AzadiKaJashn #SkyJumper #SkyjumperFaridabad #TrampolinePark #LaserTag #faridabad #Voiceoffreedom #voiceoffaridabad

Panipat, Panipat | Aug 14, 2026

लापता 
मुहम्मद मसलीन को 
ढूंढ़ने मे मदद करें...
आज दिखा दो सोशल मीडिया की ताकत 
नाम- मोहमद मसलीन 
उम्र- 75 वर्ष 
पहनावा- लुंगी और बनियान 
 डबुआ थाना क्षेत्र से लापता मकान नंबर - 258 बी ब्लॉक सेक्टर 50 सामुदायिक भवन के सामने, प्रियंका मेडिकल स्टोर के ऊपर
 मोबाइल नंबर 
63 80 88 8034
81 78 15 7476

लापता मुहम्मद मसलीन को ढूंढ़ने मे मदद करें... आज दिखा दो सोशल मीडिया की ताकत नाम- मोहमद मसलीन उम्र- 75 वर्ष पहनावा- लुंगी और बनियान डबुआ थाना क्षेत्र से लापता मकान नंबर - 258 बी ब्लॉक सेक्टर 50 सामुदायिक भवन के सामने, प्रियंका मेडिकल स्टोर के ऊपर मोबाइल नंबर 63 80 88 8034 81 78 15 7476

Panipat, Panipat | Aug 14, 2026

LIVE: Independence Day से पहले J&K के Rajouri में LoC के पास पहली बार निकली Tiranga Rally Download the app → goliveindia.in/download #goliveindia - Panipat News