उज्जैन शहर: उज्जैन में हाईटेक कैंसर दवाएं तैयार, रातभर निर्माण जारी; हार्ट ब्लॉकेज का 3 साल पहले अनुमान लगाने का भी दावा
उज्जैन: मध्यप्रदेश का उज्जैन अब कैंसर और हार्ट से जुड़ी आधुनिक दवाओं के निर्माण में अपनी खास पहचान बना रहा है। विक्रम उद्योगपुरी स्थित VRM के 4 एकड़ के प्लांट में मार्च 2026 से कैंसर की जांच में इस्तेमाल होने वाली रेडियोफार्मास्युटिकल दवाओं का उत्पादन शुरू हुआ है। खास बात यह है कि इन दवाओं को रेडिएशन के कारण रात में तैयार किया जाता है और सुबह मरीजों तक पहुंच