सिवनी मालवा: सिवनी मालवा में अधिकारियों ने अपनाई कार पूलिंग, पीएम मोदी की अपील पर एक ही वाहन से पहुंचे मुख्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। सिवनी मालवा के अधिकारी जिला मुख्यालय में आयोजित राजस्व बैठक में शामिल होने के लिए एक ही वाहन से रवाना हुए। शुक्रवार लगभग सुबह 11 बजे सिवनी मालवा एसडीएम विजय राय, तहसीलदार नितिन झोड़ और शिवपुर प्रभारी तहसीलदार एसएस रघुवंशी एक साथ कार पूलिंग करते हुए जिला कार्यालय के लिए निकल