चंडी: मुख्य पार्षद की पहल रंग लाई, तीसरे दिन सफाई कर्मियों ने समाप्त की हड़ताल
नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की तीन दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार की दोपहर 12 बजे मुख्य पार्षद मनोज कुमार की पहल के बाद समाप्त हो गई। मुख्य पार्षद ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मियों से वार्ता की और उनकी मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मियों ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की। हड़ताल के कारण नगर के कई वार्डों में तीन