बांका: रजौन सीएचसी में प्रसूता से अवैध वसूली का खुलासा, जांच टीम ने पैसे लौटवाए, डिलीवरी, टीकाकरण के नाम पर वसूली
Banka, Banka | Apr 11, 2026 बांका जिले के रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण के दौरान प्रसूताओं से अवैध वसूली का मामला उजागर हुआ । जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी और डीपीएम बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्रसूता वार्ड में भर्ती महिलाओं से सीधे बातचीत की, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए ।