Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

सागर बुन्देलखण्ड 11 मार्च की 10 बड़ी चर्चित खबरे, सागर में बच्चा चोर महिला गैंग की आशंका ! #SagarNews #MadhyaPradeshNews...

Sagar Nagar, Sagar | Mar 11, 2026

MORE NEWS

अब इन पर किसका आशीर्वाद है यह डिवाइडर बनाने वाले ठेकेदार हैं जो सरकारी दुकानों में अपना सामान रखे हुए थे मुंह से तो निकल गया सर से पूछ कर रखा है लेकिन नाम नहीं बता पा रहे इसे शायद विशेष फायदा हो रहा होगा इसीलिए इन्हें स्पेशल सुविधा दी जा रही हैं दुकानों का फायदा आम जनता को मिले ना मिले ठेकेदारों को जरूर मिल रहा है किसी सर के खास है इन पर कार्यवाही भी नहीं होगी क्योंकि आशीर्वाद प्राप्त है फायदा जो देते होंगे

अब इन पर किसका आशीर्वाद है यह डिवाइडर बनाने वाले ठेकेदार हैं जो सरकारी दुकानों में अपना सामान रखे हुए थे मुंह से तो निकल गया सर से पूछ कर रखा है लेकिन नाम नहीं बता पा रहे इसे शायद विशेष फायदा हो रहा होगा इसीलिए इन्हें स्पेशल सुविधा दी जा रही हैं दुकानों का फायदा आम जनता को मिले ना मिले ठेकेदारों को जरूर मिल रहा है किसी सर के खास है इन पर कार्यवाही भी नहीं होगी क्योंकि आशीर्वाद प्राप्त है फायदा जो देते होंगे

Sagar Nagar, Sagar | Jul 14, 2026

➡️ अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने बड़तूमा स्थित निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के मॉडल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्हांेने मंदिर निर्माण की प्रगति पर निर्माण एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

निरीक्षण के दौरान श्री अहिरवार ने समरसता गैलरी का अवलोकन किया, जहां संत रविदास के समकालीन संतों की प्रतिमाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया है। उन्हांेने परिसर में निर्माणाधीन आवास गृह सहित श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने बताया कि बड़तूमा में लगभग 101 करोड़ रुपये की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जी का भव्य मंदिर एवं संग्रहालय निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है तथा शीघ्र ही संत रविदास मंदिर के लोकार्पण की योजना है, जिसमें प्रधानमंत्री को आंमत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को शहर एवं प्रमुख मार्गों से जोड़ने के लिए आवश्यक सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। श्री लारिया ने कहा कि यह परिसर आस्था के साथ-साथ देश-दुनिया के लोगों को भारत की महान संत परंपरा एवं संत रविदास के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश से परिचित कराने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

विधायक श्री लारिया ने मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार को मंदिर निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में संग्रहालय, ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें  संत रविदास के जीवन प्रसंगों को आधुनिक डिजिटल एवं दृश्य-श्रव्य माध्यमों से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 66 फीट ऊँचे मुख्य मंदिर का निर्माण बिना लोहे के उपयोग केे लाल पत्थरों से नागर शैली में किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार, गुरु रविदास विश्वमहापीठ से डॉ. परशुराम, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री अदिति शांडिल्य सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार ने बड़तूमा स्थित निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के मॉडल का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्हांेने मंदिर निर्माण की प्रगति पर निर्माण एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। निरीक्षण के दौरान श्री अहिरवार ने समरसता गैलरी का अवलोकन किया, जहां संत रविदास के समकालीन संतों की प्रतिमाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया है। उन्हांेने परिसर में निर्माणाधीन आवास गृह सहित श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने बताया कि बड़तूमा में लगभग 101 करोड़ रुपये की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जी का भव्य मंदिर एवं संग्रहालय निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है तथा शीघ्र ही संत रविदास मंदिर के लोकार्पण की योजना है, जिसमें प्रधानमंत्री को आंमत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को शहर एवं प्रमुख मार्गों से जोड़ने के लिए आवश्यक सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। श्री लारिया ने कहा कि यह परिसर आस्था के साथ-साथ देश-दुनिया के लोगों को भारत की महान संत परंपरा एवं संत रविदास के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश से परिचित कराने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। विधायक श्री लारिया ने मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री बारेलाल अहिरवार को मंदिर निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में संग्रहालय, ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें संत रविदास के जीवन प्रसंगों को आधुनिक डिजिटल एवं दृश्य-श्रव्य माध्यमों से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 66 फीट ऊँचे मुख्य मंदिर का निर्माण बिना लोहे के उपयोग केे लाल पत्थरों से नागर शैली में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार, गुरु रविदास विश्वमहापीठ से डॉ. परशुराम, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री अदिति शांडिल्य सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

➡️ स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही

➡️ एल.पी.जी. गैस किट से संचालित 02 मारूति वेन जप्त

स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की जा रही थी। मारूति वेन वाहन क्रमांक MP09BC0773 जो अमरीन हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं मारूति वेन वाहन क्रमांक MP15A4531 भाग्योदय अस्पताल के पास ओ.एस.यू. पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी, उक्त दोनों वाहनों को रोककर चैक किया गया। उक्त वाहनों के चालकों से वाहन के कागजात मांगे गये तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये। वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठे पाये गये। वाहन के पीछे के भाग की डिक्की के गेट को खोलकर देखा गया तो वाहन में एल.पी.जी. गैस किट लगी हुई थी। अर्थात् वाहन को एल.पी.जी. गैस से चलाया जा रहा था।

 मध्यप्रदेश राजपत्र क्रमांक 388 दिनांक 18 सितम्बर 2019 के बिन्दु क्रमांक 3(19) में उल्लेखित है ‘‘शैक्षणिक वाहनों का एल.पी.जी. ईधन द्वारा संचालन प्रतिबंधित रहेगा।’’ अर्थात् उक्त वाहन द्वारा उपरोक्त राजपत्र के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था। उक्त वाहन इस कार्यालय में प्रायवेट श्रेणी में पंजीकृत होकर अनाधिकृत तरीके से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी। जो कि मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा-39 का उल्लंघन है। क्योंकि जो वाहन जिस कार्य के लिए पंजीकृत होता है, उस वाहन का उपयोग उसी कार्य के लिए किया जा सकता है। इस कारण मारूति वेन क्रमांक MP09BC0773, MP15A4531 को मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 207 के तहत् जप्तकर कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।  

लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है, जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है। ओ.एस.यू. पब्लिक स्कूल, भाग्योदय अस्पताल के पास एवं अमरीन हायर सकेण्डरी स्कूल, सागर में संचालित उक्त दोनों मारूति वेन चैकिंग के दौरान जप्त की गई है, जिसमें एलपीजी गैस किट लगी हुई थी। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा स्कूल के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सागर को इस कार्यालय द्वारा पत्र लिखा गया है।  

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआंे का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही ➡️ एल.पी.जी. गैस किट से संचालित 02 मारूति वेन जप्त स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की जा रही थी। मारूति वेन वाहन क्रमांक MP09BC0773 जो अमरीन हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं मारूति वेन वाहन क्रमांक MP15A4531 भाग्योदय अस्पताल के पास ओ.एस.यू. पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी, उक्त दोनों वाहनों को रोककर चैक किया गया। उक्त वाहनों के चालकों से वाहन के कागजात मांगे गये तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये। वाहन में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे बैठे पाये गये। वाहन के पीछे के भाग की डिक्की के गेट को खोलकर देखा गया तो वाहन में एल.पी.जी. गैस किट लगी हुई थी। अर्थात् वाहन को एल.पी.जी. गैस से चलाया जा रहा था। मध्यप्रदेश राजपत्र क्रमांक 388 दिनांक 18 सितम्बर 2019 के बिन्दु क्रमांक 3(19) में उल्लेखित है ‘‘शैक्षणिक वाहनों का एल.पी.जी. ईधन द्वारा संचालन प्रतिबंधित रहेगा।’’ अर्थात् उक्त वाहन द्वारा उपरोक्त राजपत्र के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था। उक्त वाहन इस कार्यालय में प्रायवेट श्रेणी में पंजीकृत होकर अनाधिकृत तरीके से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही थी। जो कि मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा-39 का उल्लंघन है। क्योंकि जो वाहन जिस कार्य के लिए पंजीकृत होता है, उस वाहन का उपयोग उसी कार्य के लिए किया जा सकता है। इस कारण मारूति वेन क्रमांक MP09BC0773, MP15A4531 को मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 207 के तहत् जप्तकर कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। लगातार चैकिंग के बाद भी कुछ वाहनस्वामियों द्वारा गैस किट लगाकर स्कूलों में वाहन संचालित किये जा रहे है, जो बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है, एवं सुरक्षा मानकों के विपरीत है, बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है। ओ.एस.यू. पब्लिक स्कूल, भाग्योदय अस्पताल के पास एवं अमरीन हायर सकेण्डरी स्कूल, सागर में संचालित उक्त दोनों मारूति वेन चैकिंग के दौरान जप्त की गई है, जिसमें एलपीजी गैस किट लगी हुई थी। स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा स्कूल के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सागर को इस कार्यालय द्वारा पत्र लिखा गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआंे का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026