हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल
-हादसे में 55 वर्षीय आनंद राम ने मौके पर तोड़ा दम,
-एसडीआरएफ ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
अल्मोड़ा। हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, आल्टो कार संख्या UK04TA2441 हरणा-शीतला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में आनंद राम (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, किशोर कुमार (35) और कैलाश राम (46) घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
#Almora #BreakingNews #UttarakhandNews #RoadAccident #DigitalMediaNetworkIndia
Almora, Almora | Oct 12, 2026