बैरगनियां: बैरगनिया में प्रशासन अलर्ट मोड पर: डीएम रिची पांडे ने तटबंधों का निरीक्षण कर बाढ़ से पहले तैयारियों का जायजा लिया
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी रिची पांडे खुद मौके पर पहुंचे और तटबंधों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने बागमती नदी से जुड़े संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और वहां मौजूद बागमती विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।