बदायूं: मंडी समिति के पास कार ने टेंपो में मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Aug 24, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मंडी समिति के पास कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में बैठे 3 वर्षीय अयात पुत्र मुस्लिम व गुड्डो पत्नी असलम निवासी ककराला वार्ड नंबर 8 थाना अलापुर घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।