करगहर: खुडहुरिया में भोजपुरी गायिका प्रीति तराना के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सोनू पांडे ने किया
भोजपुरी गायिका प्रीति तराना के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार पांडे उर्फ सोनू पांडे ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में कलाकारों एवं प्रशंसकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने प्रीति तराना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की