रायसेन के सेंडोरा चौकी के पास खेत की नरवाई में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घने धुएं के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को चलने में परेशानी हुई। सूचना पर दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। कलेक्टर के आदेश के बावजूद नरवाई जलाने का सिलसिला जारी है।