कोरांव: महुली में पीट-पीटकर मारने से गाय की नहीं हुई थी मौत, पशु चिकित्सक के पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, लैब भेजे गए सैंपल
कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव में गाय की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कोरांव डॉ. ईश्वरी नारायण यादव ने पुष्टि की है कि गाय की मौत पिटाई से नहीं हुई थी। वास्तविक कारण जानने के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। शनिवार को महुली गांव में एक गाय को पीट-पीटकर मारने का मामला सामने आया था।