मानसी: मानसी रेल पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मानसी जीआरपी रेल पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की शाम चार बजे मानसी जीआरपी रेल थाना अध्यक्ष विकाश कुमार ने कहा कि मानसी जीआरपी कांड संख्या 34/24 के अभियुक्त शातिर चोर को खगड़िया के कुतुबपुर से साह आलम उर्फ गुगवा को गिरफ्तार किया है। जीआरपी रेल थाना अध्यक्ष ने कहा कि शातिर चोर पर पहले से दस से अधिक मामला जीआरपी थाना में दर्ज है।