बांके बाज़ार: एसडीएम और एसडीपीओ ने श्रावणी मेला की तैयारियों का लिया जायजा
विश्व श्रावणी मेला को लेकर बुधवार को शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार एवं एसडीपीओ संदीप कुमार ने बाँके बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को मेला अवधि में श्रद्धालुओं की