🎓 छात्रों की आवाज़, न्याय की पुकार!
NEET पेपर लीक और छात्र प्रदर्शन पर लाठीचार्ज के विरोध में कोटा जिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी।
कोटा जिला कांग्रेस द्वारा "छात्र-युवा न्याय रैली" का आयोजन किया गया। रैली लाडपुरा पंचायत समिति से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट तक निकाली गई, जहां कार्यकर्ताओं और छात्र-युवा नेताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन का घेराव किया।
रैली में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।
#Kota #NEET #NEETPaperLeak #StudentProtest #KotaCongress #JusticeForStudents #RajasthanNews #BreakingNews #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Aug 1, 2026