नोएडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित हिस्ट्रीशीटर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी से जुड़ी तीन जेसीबी/हाइड्रा मशीनें सीज कर दी हैं। आइए दिखाते हैं पूरी रिपोर्ट।
थाना फेस-1 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्ता नूरी की गिरफ्तारी के लिए सेक्टर-9 स्थित उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़ी तीन जेसीबी/हाइड्रा मशीनों के बारे में जानकारी की गई, जो नूरी और उसके परिजनों की बताई गईं।
पुलिस ने जब इन वाहनों के वैध दस्तावेज मांगे, तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद तीनों जेसीबी/हाइड्रा मशीनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता नूरी पर आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 16, 2026