चित्रकूट भरतकूप के अकबरपुर में मकान निर्माण में हस्ताक्षेप का दबंग पर दंपति ने लगाया आरोप संपूर्ण समाधान दिवस में लगाई न्याय की फरियाद। मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव का है जहां के रहने वाले दंपति ने गांव के ही दबंग पर मकान निर्माण में हस्ताक्षेप का आरोप लगाया है और आज शनिवार की सुबह 11:30 बजे कर्वी तहसील पहुंचकर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय की फरियाद लगाई है पीड़िता महिला हीरामनी पत्नी राम दयाल ने बताया कि वह 22 वर्ष पूर्व आठ बिस्वा जमीन लेकर घर बनवाया था जिसमें उनका कच्चा मकान बना था और अब वह इस उसी मकान को तोड़कर पक्का निर्माण करवा रहे हैं तो बगल में रह रहे दबंग लखन सिंह द्वारा उन्हें मकान निर्माण में हस्तक्षेप करते हुए रोक लगा दी है और अब उन्हें मकान निर्माण नहीं करने दिया जा रहा जिससे न्याय की फरियाद लेकर दंपति आज कर्वी तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना सौंपा है
Karwi, Chitrakoot | Jun 7, 2026